राज्य
दरभंगा से जल्द शुरू होंगी इंटरनेशनल उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया आश्वासन
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मिले।
मुलाकात के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन स्थाई सिविल एन्क्लेव के सभी कार्य आगामी नवंबर माह तक पूर्ण करने तथा यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान (Darbhanga Airport International Flights) शुरू करने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री नायडू ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए अपने विभाग से संबंधित जरूरी कार्रवाई आगामी नवंबर माह तक पूर्ण कराएंगे और इस सिलसिले में गृह मंत्रालय से जुड़े विषयों पर भी जरूरी सहयोग करेंगे।
संजय कुमार झा ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर, इस संबंध में स्पष्ट एवं सकारात्मक आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री नायडू के प्रति आभार जताया।

इससे पहले, मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आंकड़ों के साथ बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही उल्लेखनीय वृद्धि से इसकी वाणिज्यिक व्यवहार्यता, क्षेत्रीय आवश्यकता और अंतरराष्ट्रीय क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
दरभंगा एयरपोर्ट के लिए हो चुका है भूमि का अधिग्रहण
राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की दिशा में जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूर्ण हो जाएगी।
प्रस्तावित विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से भी सैद्धांतिक सहमति मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। मुलाकात के दौरान संजय कुमार झा ने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ को सौंपने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया। दरभंगा उड़ान योजना के तहत विकसित पहला एयरपोर्ट है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ को सौंपी गई है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



