राज्य
बिहार के वैभव सूर्यवंशी के बाद वासुदेव और रिंकल का कमाल, ऑस्ट्रेलिया में निखरेंगे दोनों तेज गेंदबाज
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से बिहार का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। अब बिहार के दो युवा तेज गेंदबाज भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की ओर बढ़ चले हैं।
मुजफ्फरपुर के वासुदेव प्रसाद और गोपालगंज के रिंकल तिवारी का चयन प्रतिष्ठित एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ कोचों की देखरेख में अपनी गेंदबाजी को नई धार दे रहे हैं।
अखिल भारतीय ट्रायल से हुआ चयन
एमआरएफ पेस फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय स्तर पर हुए ट्रायल के आधार पर किया गया। इसमें केवल उन्हीं तेज गेंदबाजों को मौका मिलता है, जो तेज गति के साथ सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखते हुए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वासुदेव और रिंकल ने अपनी प्रतिभा के दम पर इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में जगह बनाई है।
मुजफ्फरपुर के वासुदेव पर सबकी नजर
मुजफ्फरपुर निवासी वासुदेव प्रसाद बिहार की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण उन्हें एमआरएफ पेस फाउंडेशन के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन तिवारी ने कहा कि वासुदेव राज्य के उन तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जिनमें उच्च स्तर पर खेलने की पूरी क्षमता है।
गोपालगंज के रिंकल भी पीछे नहीं
गोपालगंज के रिंकल तिवारी भी बिहार की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। बीसीए के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी के कार्यकाल में आयोजित ‘खेलेगा बिहार, तो बढ़ेगा बिहार’ अभियान के तहत ‘गेंदबाजों की खोज’ कार्यक्रम में भी उनका चयन हुआ था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए बाद में बीसीसीआई ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) और जोनल मुकाबलों के लिए भी चुना।
वैभव की सफलता से बढ़ा बिहार का मान
हाल ही में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए खेलते हुए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। जिम्बाब्वे दौरे पर उनके प्रदर्शन ने बिहार को क्रिकेट मानचित्र पर नई पहचान दिलाई। वैभव की उपलब्धियों के बीच वासुदेव और रिंकल का ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण के लिए चयन इस बात का प्रमाण है कि बिहार अब क्रिकेट प्रतिभाओं की नई नर्सरी बनता जा रहा है।
तेज गेंदबाजों की नई फैक्ट्री बन रहा बिहार
बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन तिवारी का कहना है कि बिहार लगातार देश को बेहतरीन तेज गेंदबाज दे रहा है। आकाश दीप, मुकेश कुमार और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
अब वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी जैसे युवा गेंदबाज भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उनका चयन बिहार क्रिकेट के लिए गर्व की बात है और आने वाले वर्षों में ये खिलाड़ी बड़े मंचों पर राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

