बिहार-झारखंड
बिहार में पूर्व IPS के बेटे को जान से मारने की धमकी, खौफ में विदेशी पत्नी और बच्चे ने छोड़ा भारत
पूर्व आईपीएस अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह के बेटे अमिताभ कुमार को मखाना कारोबार में लाखों रुपये का चूना लगाने के बाद अब जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
लगातार मिल रही धमकियों और बढ़ते खौफ के कारण पीड़ित व्यवसायी ने अपनी सुरक्षा को खतरे में देखते हुए अपनी विदेशी नागरिक पत्नी और मात्र ढाई साल के मासूम बेटे को आनन-फानन में भारत से बाहर विदेश भेज दिया है।
मखाना अमृत मंत्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमिताभ कुमार बीआईएडीए (बियाडा) मरंगा औद्योगिक विकास केंद्र, पूर्णिया में बड़े पैमाने पर मखाना प्रसंस्करण का उद्योग स्थापित कर रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया और खुद को एक एग्रो कंपनी का आला अधिकारी बताकर कुछ जालसाजों ने उनसे संपर्क साधा।
झांसे में आकर अमिताभ कुमार ने फरवरी 2026 में 6,000 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मखाने के लिए 43 लाख 20 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन आरोपितों ने न केवल माल की मात्रा में हेराफेरी की, बल्कि बेहद घटिया स्तर का मखाना भेजा, जिसे खरीदार ने देखते ही खारिज कर दिया।
घटना के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो मधुबनी में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक पंचायती बुलाई गई। 17 मार्च को हुई इस बैठक में आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दो महीने के भीतर पूरी वित्तीय क्षतिपूर्ति करने का लिखित शपथ पत्र दिया।
आरोपितों द्वारा दिया गया पता फर्जी निकला और उनके नाम भेजा गया कानूनी नोटिस भी डाक से वापस लौट आया।
धमकी मिली तो पत्नी और बच्चे को भेजा विदेश
आरोपितों ने पीड़ित को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। जुलाई के शुरुआती हफ्ते में लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर पीड़ित को मधुबनी आने पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने अपने बच्चे और पत्नी को देश से बाहर भेज दिया है।
पीड़ित अमिताभ कुमार की लिखित शिकायत पर पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, फर्जीवाड़े और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



