उत्तर प्रदेश
वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के दौरान चली गोली, दो स्टाफ घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से दो लोग घायल हो गए. घटना करीब 9:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का एक यात्री अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाला था. उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी, जिसे यात्री ने विमान में ले जाने के लिए पहले ही घोषित किया था. हथियार और उससे जुड़े कागजों की जांच के दौरान अचानक एक राउंड फायर हो गया. गोली जमीन से टकराने के बाद पास खड़े एक महिला और पुरुष स्टाफ को लग गई. महिला के जांघ और पुरुष के हाथ में गोली लगी है. दोनों को हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
हथियार की जांच के दौरान चली गोली
वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त हथियार और उसके कागजों की जांच की जा रही थी. उन्होंने कहा, हथियार और उसके पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई.’ उनके मुताबिक, जांच के दौरान हथियार के मालिक और एयरपोर्ट स्टाफ दोनों मौके पर मौजूद थे. एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि घटना में घायल दोनों AAICLAS स्क्रीनर्स की हालत सामान्य है और उनका उपचार चल रहा है.
स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, हथियार यात्री की ओर से पहले ही घोषित किया गया था. अब जांच में यह देखा जा रहा है कि जांच प्रक्रिया के दौरान पिस्टल से फायर कैसे हुआ. फिलहाल दोनों घायल स्टाफ का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई गई है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



