Connect with us

लाइफ स्टाइल

हिंदी के इन देसी शब्दों के बिना अधूरी है English! आज भी खूब होता है इस्तेमाल

नई दिल्ली। यह तो हम सभी जानते हैं कि हिन्दी भाषा का जन्म संस्कृत से ही हुआ है, फिर चाहे इसके आधुनिक बनने के बीच में कई भाषाओं का योगदान रहा हो। इसी तरह अंग्रेजी भाषा ने भी देश-दुनिया के अनेकों संस्कृति से अलग-अलग शब्दों को उधार लिया है, और इसमें हिन्दी के भी कई शब्द शामिल हैं।

आज हिन्दी दिवस के खास मौके पर हम उन सभी हिन्दी के शब्दों की बात करेंगे, जिन्हें अंग्रेजी भाषा ने अपने शब्दकोश में शामिल किया है।

अध्यात्म, दर्शन और योग से जुड़े हिन्दी शब्द

इन शब्दों में सबसे पहले हम बात करेंगे भारत में विकसित होने वाले अध्यात्म, दर्शन और योग; इस बात में तर्क भी लगता है कि जिसकी उत्पत्ति ही भारत से हुई हो, उसके शब्द भी तो उसी भाषा से लिए जाएंगे। आइए इन शब्दों पर नजर डालें:

योग Yoga
अवतार Avatar
गुरु Guru
तंत्र Tantra
योगी Yogi
कर्म Karma
मंत्र Mantra
महात्मा Mahatma
आसन Asana
निर्वाण Nirvana
स्वामी Swami
सूत्र Sutra
धर्म Dharma
चक्र Chakra

खानपान से जुड़े हिन्दी शब्द  

भारत के व्यंजनों की बात ही निराली है, मसालों के मिश्रण से बने ये व्यंजन आखिर अंग्रेजी में अलग कैसे कहे सकते हैं। तभी तो अंग्रेजी में भी इनका हिन्दी रूप जस का तस छोड़ दिया गया। आइए इन शब्दों पर नजर डालें:

 

पापड़ Papad
भेलपुरी Bhelpuri
चटनी Chutney
चाट Chaat
पराठा Paratha
रोटी Roti
मसाले Masale
चपाती Chapati
घी Ghee
बासमती Basmati
लस्सी Lassi

पहनावे और जीवनशैली से जुड़े हिन्दी शब्द

भारतीय पहनावा और जीवनशैली से जुड़ी चीजों के हिन्दी शब्दों को भी अंग्रेजी ने वैसा का वैसा ही स्वीकार कर लिया, इनमें कई शब्द शामिल हैं:

चारपाई Charpoy
खाकी Khaki
साड़ी Saree
धोती Dhoti
कुर्ता Kurta
पश्मीना Pashmina
खादी Khadi
बंगला Bunglow
बिंदी Bindi
चूड़ीदार Churidar

प्रकृति, समाज और इतिहास से जुड़े हिन्दी शब्द

प्रकृति, समाज और इतिहास से जुड़े हिन्दी के ऐसे भतेरे शब्द हैं, जिन्हें अंग्रेजी में वैसा ही बोला जाता है। अब इसकी वजह भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत हो या समाज की उन्हें हिंदी में कहे जाने की आदत। ये शब्द कुछ इस प्रकार हैं:

डकैत Decoit
ठग Thug
जंगल Jungle
चीता Cheetah
जिमखाना Gymkhana
महाराजा Maharaja
नवाब Nawab
करोड़ Crore
हड़ताल Hartal
पंचायत Panchayat
लंगूर Langur
लूट Loot
घाट Ghat
साहब Sahab
पंडित Pandit

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *