उत्तर प्रदेश
Ground Report: हिंडन के उफान से गाजियाबाद की 6 कॉलोनियों में घुसा पानी, 300 से ज्यादा मकान में रह रहे लोग परेशान
हाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब गाजियाबाद में साफ दिखने लगा है. हिंडन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे इलाकों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. पर्यटन स्थल सिटी फॉरेस्ट में पानी भरने के बाद उसे पर्यटकों के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया है. वहीं करहेड़ा, न्यू करहेड़ा, शिवम एन्क्लेव, कृष्णा कॉलोनी, उधम सिंह कॉलोनी और नूरनगर श्मशान घाट के आसपास बसे 300 से अधिक मकानों में पानी घुस गया है. ऐसे में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं.

खतरे के निशान से बहुत नीचे जलस्तर फिर भी बस्तियां जलमग्न
प्रशासनिक आंकड़ों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. हिंडन नदी में खतरे का स्तर 205 मीटर माना जाता है. जबकि वर्तमान में जलस्तर करीब 201.8 मीटर ही पहुंचा है. इसके बावजूद पानी आबादी वाले इलाकों में बुरी तरह प्रवेश कर चुका है.

2023 जैसे हालात की आशंका
साल 2023 में भी जब जलस्तर 202 मीटर के आसपास पहुंचा था, तब करहेड़ा समेत आसपास के इलाके बुरी तरह डूब गए थे. स्थानीय निवासियों को डर है कि यदि ऊपरी इलाकों से और पानी छोड़ा गया या बारिश जारी रही तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



