उत्तर प्रदेश
‘मुझे घसीटते वक्त पुलिसवाले मुझसे कान में…’ राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा दावा
विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी 22 जुलाई, 2026 को हुई प्रेस ब्रीफिंग में ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उन्होंने दावा किया कि छात्रों के सपोर्ट में प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस उनको हिरासत में ले रही थी, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने खुद भी उम्मीद नहीं की थी. पुलिसकर्मी उन्हें घसीटते हुए ले जा रहे थे, लेकिन तभी उनके कान में कुछ अलग ही बात कह दी.
“हम सिर्फ वर्दी पहने हैं…”
राहुल गांधी ने बताया,
“यह सही है कि पुलिस वाले मुझे थोड़ा घसीट-घसीटकर ले गए. लेकिन वे मेरे कान में कह रहे थे कि ‘इस सरकार को हटाइए.’ एक ने कहा- ‘एक्चुअली मैं राजस्थान का हूं, इनको हटाइए. हम सिर्फ वर्दी पहने हैं.’ वहीं दूसरा कह रहा था- ‘मैं हरियाणा का हूं, इनको हटाइए.’ यानी यह भावना हर जगह है.”
राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए आगे कहा,
“सच्चाई सब जानते हैं. उन बेचारों को तो आदेश मानना पड़ता है, इसलिए वे कर रहे हैं. लेकिन जो हुआ है, उससे पुलिस भी खुश नहीं है. समझदार पुलिसकर्मियों को लगता है कि यह हमारे देश के भविष्य के साथ किया गया एक अपराध है. यह उन लोगों के साथ हुआ अपराध है जिनसे हम प्यार करते हैं… उन्हें इसमें अपने बच्चे नजर आते हैं.”
छात्रों के हक में सड़क पर उतरी कांग्रेस
राहुल गांधी की ये प्रेस ब्रीफिंग ऐसे समय में है जब कांग्रेस लगातार पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था में कमियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. पार्टी लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
हालांकि, राहुल गांधी का कहना है कि बात सिर्फ उनके साथ हुए बर्ताव या विपक्ष के नेताओं की नहीं है. असली मुद्दा हमारे देश के युवाओं के भविष्य का है.
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



