Connect with us

देश

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 का इस्तेमाल करने के मामले में बिहार के कांस्टेबल को निलंबित किया गया

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एके-47 राइफल का इस्तेमाल करते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी है।

सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला खुफिया इकाई (डीआईयू) में तैनात कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि कांस्टेबल ने प्रदर्शन के दौरान किन परिस्थितियों में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, ”पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश थे कि प्रदर्शन के दौरान गोली नहीं चलाई।

नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद के समर्थन में 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों ने कई जिलों में प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़पें कीं।

पटना, सारण, सीवान, औरंगाबाद, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया और भोजपुर में बंद हिंसक हो गया, जबकि समस्तीपुर, नवादा, नालंदा, मधुबनी और शेखपुरा में हल्का विरोध प्रदर्शन हुआ।

पटना के डाक बंगला क्रॉसिंग पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव और ईंटें फेंकीं, जिसके बाद कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया और पुलिस पर सीवान में बिहार बंद के दौरान छात्रों पर गोली चलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधी गोली चलाई। जब सात हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाता है, तो लोकतंत्र में पुलिस निर्दोष छात्रों पर इस तरह की गोलियां चलाती है।

यादव चौधरी का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें उन्होंने अक्सर ‘हत्या के सात मामलों में आरोपी’ बताया है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *