राज्य
‘छात्रों को रिहा करो, वरना बिहार में होगा बड़ा आंदोलन’, नेहा बोरा का सरकार को अल्टीमेटम; 30 जुलाई को विरोध दिवस
आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा सोमवार को पटना पहुंचीं और बेउर जेल में बंद छात्र नेताओं एवं आंदोलनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो बिहार में छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो देशभर के छात्र बिहार की ओर कूच करेंगे।
30 जुलाई को पूरे बिहार में विरोध दिवस
जेल में बंद छात्र नेताओं से मुलाकात के बाद नेहा बोरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को छात्रों की रिहाई के लिए सीमित समय दिया गया है।
यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को आइसा और आरवाइए की ओर से पूरे बिहार में राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया जाएगा। पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में चक्का जाम का भी प्रस्ताव है।
रिहाई और मुकदमे वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का दावा
नेहा बोरा ने कहा कि जब तक गिरफ्तार सभी छात्रों की रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद कई छात्र ऐसे भी हैं, जो प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि छात्रों के अनुसार हिरासत के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी देने के साथ जाति-धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।
बेउर जेल में बंद नेताओं से की मुलाकात
नेहा बोरा ने बेउर जेल में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, आइसा अध्यक्ष धनंजय, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत अन्य छात्र नेताओं से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि इन आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आइसा की कानूनी टीम गिरफ्तार छात्रों की रिहाई के लिए प्रयास कर रही है।
जेल प्रशासन ने सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
नेहा बोरा के अनुसार, जेल प्रशासन ने बंद छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा और पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहे।
आइसा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी है।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



