राज्य
बिहार में TRE-4 का इंतजार खत्म, 32388 शिक्षकों की होगी भर्ती; सीएम सम्राट ने किया एलान
बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।
शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने एक्स (X) हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात बताया।
मुख्यमंत्री बोले-यह युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात
उन्होंने कहा कि यह कदम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि TRE-4 के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11-12 के लिए निर्धारित किए गए हैं।

TRE-4 में पदों का विवरण
- कक्षा 1 से 5 : 3,847 पद
- कक्षा 6 से 8 : 8,563 पद
- कक्षा 9 से 10 : 3,877 पद
- कक्षा 11 से 12 : 16,101 पद
कुल पद : 32,388
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
अधियाचना BPSC को भेजे जाने के साथ ही अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले TRE-4 भर्ती विज्ञापन और आवेदन कार्यक्रम पर टिकी है। लंबे समय से अभ्यर्थियों को इसका इंतजार था।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



