बिहार-झारखंड
कहीं पुतिन से न कह देते व्याकुल मत हो’, BRICS सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी का तंज
राज्य ब्यूरो, पटना। BRICS सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को तंज कसा।
उन्होंने कहा कि शायद इस डर से मुख्यमंत्री को नहीं बुलाया गया कि कहीं वह वहां जाकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ही न कह दें- ‘व्याकुल मत हो।’
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सम्राट चौधरी मंत्री रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस तरह की बात कह सकते हैं तो शायद BRICS सम्मेलन में जाकर भी कुछ ऐसा ही बोल देते।
तेजस्वी यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति, सीतामढ़ी में राजद के जिला उपाध्यक्ष की हत्या और राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर भी जमकर निशाना साधा।
बाढ़ को लेकर सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए या नहीं देना चाहिए, लेकिन बिहार की जनता ने जनादेश दिया है और सरकार की जिम्मेदारी लोगों के लिए काम करने की है।
उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार है, लेकिन लगता है कि दोनों इंजन में आग लग गई है।’
तेजस्वी ने कहा कि राज्य के लोग बाढ़ की वजह से परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और विशेष पैकेज देने की मांग की, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
’45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बेहाल’
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में 45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट लेने के लिए लिट्टी-चोखा खाने आते हैं।
तेजस्वी के अनुसार, जून में तीन-चार हजार करोड़ रुपये आकस्मिक फंड से निकाले गए थे और इस राशि का इस्तेमाल आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया जाना चाहिए था।
सीतामढ़ी हत्याकांड पर भी सरकार को घेरा
राजद नेता ने सीतामढ़ी में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष की हत्या को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मृतक राजद के जिला उपाध्यक्ष थे।
उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। तेजस्वी ने दावा किया कि बाद में उनकी हत्या कर दी गई और उन्हें नौ गोलियां मारी गईं।
उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनती है तो आम जनता की शिकायतों का क्या होगा।
अमित शाह पर भी साधा निशाना
बाढ़ के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बिहार में बाढ़ रोकने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक स्थिति देखने के लिए नहीं आए।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति के लिए सत्ता में बैठे लोग जिम्मेदार हैं और सरकार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
BRICS में 16 मुख्यमंत्रियों को बुलाए जाने का दावा
BRICS सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित नहीं किए जाने के सवाल पर तेजस्वी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ‘कितने योग्य हैं, वही आधार होगा।’
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



