Connect with us

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB बैंक से करोड़ों रुपये आखिर ट्रांसफर कहां हुए? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाताधारकों की जमा रकम गायब होने का मामला सामने आया है सेक्टर पाई-1 स्थित बैंक की शाखा में कथित तौर पर कई लोगों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले तोड़कर पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए अब तक 37 खाताधारकों ने पुलिस से शिकायत की है शुरुआती जांच में करीब 22 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का अनुमान लगाया गया है

पुलिस की जांच में सामने आया है कि खाताधारकों की रकम झारखंड के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी पुलिस को बैंक के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी शक है बताया जा रहा है कि बैंक की एक महिला कर्मचारी झारखंड की रहने वाली थी हालांकि, इस मामले में किसकी कितनी भूमिका है, इसकी जांच अभी जारी है

RBI ऑडिट के नाम पर खाताधारकों को टालने का आरोप

खाताधारकों का आरोप है कि जब वे अपनी जमा रकम की एंट्री कराने या खाते का लेनदेन अपडेट कराने बैंक जाते थे तो उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑडिट चलने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता था उन्हें बताया जाता था कि ऑडिट की वजह से फिलहाल खातों का ब्योरा अपडेट नहीं हो पा रहा है

खाताधारकों का कहना है कि इसी वजह से उन्हें अपने खातों में हुई कथित गड़बड़ी की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी बाद में जब उन्होंने अपनी जमा रकम और लेनदेन का हिसाब देखा तो लाखों रुपये गायब होने की बात सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में भेजी गई

बैंक के पांच कर्मचारी निलंबित, सभी स्टाफ हटाए गए

मामला सामने आने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है बैंक की ओर से शाखा में तैनात कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है और नए स्टाफ की नियुक्ति की गई है

बैंक के रीजनल मैनेजर दिल्ली-NCR राजेश भूमिक ने बताया कि जिन खाताधारकों के पैसे गायब हुए हैं, बैंक उन सभी की रकम वापस करेगा उनके मुताबिक, अब तक तीन पीड़ित खाताधारकों को उनका पैसा लौटाया जा चुका है बाकी खाताधारकों के मामले की जांच और रकम के मिलान का काम किया जा रहा है

पुलिस ने मांगे बैंक के दस्तावेज, CBI को भी शिकायत

नोएडा पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस ने बैंक से खातों, लेनदेन और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे हैं जांच का एक प्रमुख पहलू यह है कि खाताधारकों की रकम किन खातों में और किस प्रक्रिया के जरिए ट्रांसफर की गई

पुलिस को बैंक के किसी कर्मचारी की भूमिका पर भी संदेह है झारखंड के खातों में रकम भेजे जाने की जानकारी के बाद इस पहलू की भी जांच की जा रही है वहीं, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से इस मामले में CBI को भी शिकायत दी गई है

फिलहाल पुलिस की जांच में 37 लोगों की शिकायतें सामने आई हैं और करीब 22 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का अनुमान है रकम शुरुआती अनुमान है, जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने खाताधारक प्रभावित हुए और कितनी रकम का लेनदेन हुआ

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *