Connect with us

मध्य प्रदेश

सुहाग ने छीनीं सांसें: करवाचौथ पर जेठ ने दिए बिछिया, तो पति ने प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी को मार डाला

करवाचौथ की खुशियों के बीच शहर के मुरार क्षेत्र में गुरुवार सुबह हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पति ने सोते समय पत्नी के सिर और मुंह पर खलबत्ता के मूसल से तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। कुल 17 वार से उसका चेहरा-मुंह मांस के लोथड़े में बदल गया। वीभत्स नजारा देख पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

सिरफिरे पति को शक था- पत्नी का उसके भाई यानि जेठ से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने करवाचौथ के चलते उसे बिछिया उपहार में दिए हैं। इसके चलते वह रातभर झगड़ता रहा, पत्नी बार-बार इन्कार करती रही और सो गई। इसके बाद उसने हत्या कर डाली।

हत्या का आरोपित पति आनंद श्रीवास्तव पत्नी मधु श्रीवास्तव के साथ मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्यागी नगर में रहने वाला आनंद श्रीवास्तव लश्कर स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम पर काम करता है। उसकी शादी मधु उपाध्याय से हुई थी। दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आनंद जिस मकान में रहता है।

हत्या कर दो घंटे लाश के पास बैठकर रोया- फिर डायल 112 पर काल कर बोला- मैंने पत्नी की हत्या कर दी है

बताया जाता है कि हत्या के बाद पति लगभग दो घंटे तक लाश के पास ही बैठकर रोता रहा। फिर उसने ही सुबह करीब 10.30 बजे डायल-112 पर काल काल कर कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है।

यह सुनकर तुरंत कंट्रोल रूम से संबंधित थाने को सूचना दी गई। मुरार थाना प्रभारी गोविंद बगौली फोर्स के साथ पहुंचे। शव पलंग पर ही पड़ा था। आरोपित ने मुंह पर चादर ढंक दिया था।

उसके के एक हिस्से में बड़ा भाई पत्नी-बच्चों के साथ रहता है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर ही बड़े भाई से अक्सर झगड़ा करता था। मधु उसे बड़े भाई से झगड़ा न करने की सलाह देती थी। पत्नी की इस सलाह को वह गलत समझ बैठा।

पत्नी की हत्या के बाद पलंग पर सिर पकड़ कर बैठा आरोपित
उसे संदेह होने लगा कि मधु का उसके बड़े भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर वह अक्सर टोकता था। मारपीट करता था। बुधवार शाम से उसने झगड़ा शुरू कर दिया। वह बार-बार मधु से कह रहा था कि उसे बिछिया उपहार में दिए हैं। वह मना कर रही थी।

इसी के चलते रातभर झगड़ा हुआ। पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया था कि वह उससे प्रेम करती है। उसके लिए उसने व्रत रखा है। लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। सोते समय उसने हत्या कर डाली।

मानसिक बीमारी का चल रहा था इलाज

पड़ोसियों और स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित आनंद श्रीवास्तव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चल रहा था। मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती था। उसे पत्नी ही घर लेकर आई थी।

बच्चे बोले- रातभर आवाज आ रही थी, दूसरे कमरे में सो गए

आनंद और मधु के दो बच्चे हैं। 16 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय बेटा। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो बोले-दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात को झगड़ने की आवाज आ रही थी। सुबह दरवाजा बाहर से बंद था। पिता बाहर नहीं आने दे रहे थे। अंदर रोने लगे। जब पुलिस आ गई तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *