Connect with us

हिमाचल प्रदेश

शिमला में खाई में गिरी वाहन, पांच की मौत

यहां शनिवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति और उसकी मां सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

यह दुर्घटना दारोटी इलाके में पनू नाले के पास उस समय हुई जब वह व्यक्ति अपनी मां और कुछ मजदूरों को अपने खेत में काम के लिए ले जा रहा था।

हादसे में दारोटी के रहने वाले कुशाल और उसकी मां कल्पना देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इलाके में मजदूरी करने वाली नेपाल की तीन महिलाओं निर्मला, मीना और रोशनी की भी मौत हो गई।

घायल व्यक्ति को पहले रोहडू के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 15,000 रुपये की तत्काल राहत प्रदान की गई है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *