राज्य
फंदा, बेल्ट और 80 किलो का डमी… CBI ने त्विषा शर्मा केस में परखी हत्या की थ्योरी
मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ने सोमवार को जांच को निर्णायक मोड़ देते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल पर पहुंचाकर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) कराया। जांच एजेंसी की विशेष टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपितों को बागमुगालिया स्थित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर लेकर पहुंची, जहां घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की गई।
डमी लेकर पहुंची सीबीआई
जानकारी के अनुसार, सुबह चार इमली स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से निकली टीम अपने साथ त्विषा शर्मा के वजन के बराबर का एक डमी (पुतला) भी लेकर पहुंची। करीब 80 किलो वजनी इसी डमी की मदद से उस दिन की घटनाओं को दोबारा दोहराया गया, ताकि घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके। सीबीआई इस दौरान आरोपित समर्थ को भी लेकर आई।

जांच के दौरान उन सभी लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटना वाले दिन किसी न किसी रूप में वहां मौजूद थे। उस चौकीदार को भी बुलाया गया, जिसने उस दिन त्विषा को फंदे से उतारने में मदद की थी। कार्रवाई के समय आरोपित समर्थ सिंह का बड़ा भाई भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। सीबीआई की टीम घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक रही।

आरोपितों से सतत पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारी पूरे दिन दोनों आरोपितों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी का उद्देश्य अब तक दर्ज बयानों, घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर किसी भी तरह के विरोधाभास को उजागर करना है।

सीबीआई विशेष रूप से उन बिंदुओं पर फोकस कर रही है, जिनसे घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों को लेकर स्पष्टता मिल सके। इसके लिए घटनास्थल पर हर गतिविधि और बयान का क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
बंगले के आसपास सुरक्षा सख्त
उधर, सीबीआई टीम के आरोपितों के साथ बागमुगालिया पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। पूर्व जज के बंगले के बाहर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।
माना जा रहा है कि घटनास्थल पर किया जा रहा यह सीन रीक्रिएशन और आमने-सामने की पूछताछ जांच के लिए अहम साबित हो सकती है तथा मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



