राज्य
उज्जैन-आगर के आसमान में दिखा ‘सूर्य का इंद्रधनुषी मुकुट’, सन हेलो के अद्भुत नजारे ने लोगों को किया रोमांचित
मानसून की दस्तक से पहले मालवा अंचल के आसमान में एक दुर्लभ और मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने को मिला। शनिवार को उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील और आगर जिले में लोगों ने सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी रंगों से सजा एक चमकदार गोलाकार घेरा देखा। इस अद्भुत दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया।
आकाश में सूर्य के चारों ओर बना यह सतरंगी प्रभामंडल वैज्ञानिक भाषा में “सन हेलो” कहलाता है। यह एक विशेष वायुमंडलीय घटना है, जो सामान्य दिनों में बहुत कम देखने को मिलती है। इसके कारण आसमान में सूर्य के आसपास इंद्रधनुषी रंगों से घिरा एक विशाल वृत्त दिखाई देता है, जो बेहद आकर्षक और मनोहारी लगता है।

आखिर क्या है सन हेलो?
मौसम विज्ञानियों के अनुसार सन हेलो तब बनता है, जब धरती से लगभग 20 हजार फीट या उससे अधिक ऊंचाई पर सिरस नामक पतले बादल मौजूद होते हैं। इन बादलों में पानी की बूंदों के बजाय बर्फ के सूक्ष्म षटकोणीय क्रिस्टल तैरते रहते हैं।
जब सूर्य की किरणें इन बर्फीले क्रिस्टलों से होकर गुजरती हैं, तो प्रकाश का अपवर्तन और परावर्तन होता है। इसी प्रक्रिया के कारण सूर्य के चारों ओर चमकदार और रंग-बिरंगा गोल घेरा बनता है, जिसे सन हेलो कहा जाता है।
22 डिग्री पर मुड़ता है प्रकाश
खगोल विज्ञान में इस घटना को “22 डिग्री हेलो” भी कहा जाता है। इसका कारण यह है कि सूर्य का प्रकाश बर्फ के क्रिस्टलों से गुजरते समय लगभग 22 डिग्री के कोण पर मुड़ता है। इसी वजह से सूर्य के चारों ओर एक समान दूरी पर गोलाकार प्रकाश वलय दिखाई देता है।
मौसम बदलने का भी संकेत
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक प्रो. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के अनुसार इस प्रकार की घटनाएं मानसून पूर्व गतिविधियों के दौरान अपेक्षाकृत अधिक दिखाई देती हैं। कई बार इसे मौसम में बदलाव और वातावरण में नमी बढ़ने का संकेत भी माना जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सन हेलो कोई अलौकिक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति और प्रकाश विज्ञान का अद्भुत संगम है। हालांकि इसका दृश्य इतना आकर्षक होता है कि इसे देखने वाले लंबे समय तक इसकी चर्चा करते रहते हैं।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



