देश
तकनीकी खराबी के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के सूत्रों ने बताया कि 270 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहे वर्जिन अटलांटिक विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘आपात लैंडिंग’ करनी पड़ी।
विमान ने सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर केआईएबी से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चालक दल के सदस्यों को बेंगलुरु लौटने से पहले तुमकुरु के पास विमान का आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाना पड़ा।
बीआईएएल के सूत्रों ने कहा, ‘विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर विमान को केआईएबी वापस लाया गया और आपात स्थिति में उतारा गया.
तकनीकी समस्या की सटीक प्रकृति का तुरंत पता नहीं चल पाया है। अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
हालांकि, एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विमान में लगभग 270 यात्री सवार थे जो लंदन जा रहे थे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



