राज्य
मध्य प्रदेश चावल घोटाले में पूर्व मंत्री के भाई-भतीजे से पूछताछ, गिरफ्तारी संभव
मध्य प्रदेश में एथनाल के नाम पर किए गए सरकारी फोर्टिफाइड चावल घोटाले में प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे और भतीजे अविनाश कावरे पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
घोटाले की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी ने बुधवार रात दोनों से लंबी पूछताछ की। बता दें कि बालाघाट व सिवनी जिलों में एथनॉल के नाम पर करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का यह मामला तीन जून को तब सामने आया, जब बालाघाट में 242 क्विंटल सरकारी चावल का ट्रक पकड़े गए।
इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को दी गई। जांच अधिकारियों ने आशंका जताई है कि 17 जिलों के 22 एथनाल प्लांटों का करीब 1100 करोड़ रुपये का चावल राइस मिलों में खपाया गया है। मामले में तीन राज्यों के कई राइस मिलर जांच के दायरे में हैं।
मामले में गुरुवार को दिनभर कुमार कावरे और उनके बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा की गिरफ्तारी की चर्चा रही। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें, तो एसआईटी जल्द ही दो राइस मिलरों को भी गिरफ्तार कर सकती है। इनमें सबसे प्रमुख नाम विनोद का लिया जा रहा है।
कुमार कावरे की हर्ष राइस इंडस्ट्री का ब्लैकलिस्ट होना तय माना जा रहा है। उधर, एफसीआई के अधिकारियों की टीम भोपाल से जांच के लिए दोबारा बालाघाट पहुंचेगी।
इस बार जांच का फोकस चावल के वितरण, भंडारण, परिवहन और रिकार्ड के मिलान पर रहेगा, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें। इससे पहले एफसीआइ भोपाल और दिल्ली की विजिलेंस टीमें प्रारंभिक पड़ताल कर चुकी हैं।
एथनॉल प्लांट से जुड़ीं भुगतान की कड़ियां सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को एफसीआइ और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने एसआइटी के साथ राइस मिलरों के दस्तावेजों की जांच की है।
ये पता लगाया है कि किस राइस मिलर ने कितना चावल अपनी मिल में खपाया है। चावल के एवज में किए गए आनलाइन और आफलाइन भुगतान को लेकर भी पड़ताल जारी है। भुगतान की कड़ियां छिंदवाड़ा के एवीजे एथनाल प्लांट से जुड़ी हुई पाई गई हैं।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



