राज्य
मध्य प्रदेश में बांध में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे बांध में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खुजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीलखेड़ी जंक्शन के पास हुई। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि कार पचकोर से खुजनेर की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित पड़ोसी शाजापुर जिले के अरण्य गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने निवासियों और प्रशासन की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया और बांध से डूबे हुए वाहन को निकाला। ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल पर ही सभी पांच लोग मृत पाए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



