राज्य
शिवहर में बेखौफ अपराधियों ने पुरनहिया प्रखंड प्रमुख के भाई व्यवसायी समोध साह की गोली मारकर हत्या की
पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत बाजार दुबे टोला मोड़ के पास बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई सह व्यवसायी समोध साह (38) की हत्या कर दी।

बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब समोद साह बसंतपट्टी चौक स्थित अपनी किराना, हार्डवेयर और खाद दुकान बंद कर घर बखार चंडिहा जा रहे थे। वारदात रात साढ़े नौ बजे के आसपास की बताई गई हैं।
बताया गया है कि दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर घर लौटने के क्रम में बदमाशों ने बसंत बाजार दुबे टोला मोड़ के पास उन्हें घेरकर लूटपाट करने की कोशिश की।
विरोध करने पर बदमाशों ने समोद साह पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बाद में कमर में गोली मार दी। वह घायल अवस्था में सड़क के किनारे मिले।
व्यवसायी संजय साह ने इसकी खबर स्वजनों को देते हुए जख्मी को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।
इधर घटना की सूचना के बाद पुरनहिया व पिपराही सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस की टीमें घटना की जांच कर रही है।
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि बाजार से दुकान बंद कर अपने घर जाने के दौरान उक्त व्यवसायी सड़क के किनारे घायल अवस्था मिला था।
पास में सड़क के किनारे बाइक गिरी मिली। एसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा तीन गोली मारी गई है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा।
बताते चलें कि समोद साह पर 15 वर्ष पूर्व सीतामढ़ी के रीगा में भी कातिलाना हमला हुआ था। बदमाशों की फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए थे।
जबकि उनके पिता उपेंद्र साह का एक दशक पूर्व अपहरण कर लिया गया था। समोद साह के बड़े भाई प्रमोद साह लगातार तीसरी बार प्रखंड प्रमुख है। प्रमोद साह व समोद साह का बसंतपट्टी में मार्केट काम्प्लेक्स भी है। उनकी जमीन पर भाड़े पर एक निजी स्कूल चलता है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



