राज्य
ग्वालियर: RPF में SI की नौकरी का झांसा देकर भाई-बहन से 14 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली पोल
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में उप निरीक्षक (एसआई) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर के एक परिवार से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करीब तीन साल पुराने इस मामले में जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों विक्रम राणा, अनूप और जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
प्रभावशाली होने का दावा कर फंसाया परिवार
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित विक्रम राणा की अगस्त 2023 में थाटीपुर स्थित सिविल डिस्पेंसरी में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर चंद्रलेखा सिंह से पहचान हुई थी। विक्रम ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए उनकी बेटी स्वाती और भांजे सिद्धार्थ की आरपीएफ में एसआई पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।
बाद में उसने अपने साथियों अनूप और जितेंद्र के साथ मिलकर परिवार से 14 लाख रुपये ले लिए और नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिए।
ज्वाइनिंग के वक्त खुला फर्जीवाड़ा
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद स्वाती और सिद्धार्थ ज्वाइनिंग के लिए बिहार के दानापुर रेलवे मुख्यालय पहुंचे। वहां दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी हैं। इसके बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ।
रुपये मांगने पर मिली धमकी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी गईं। परिवार ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अब तीनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



