राज्य
छतरपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, किसान को गोली मारने के मामले में बड़ी कार्रवाई
छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम स्थल गढ़ा गांव के पास स्थित कोड़ा गांव में किसान मोतीलाल कुशवाह को गोली मारने के मामले में आरोपित शालिग्राम व उसके एक साथी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को घटना के बाद चार आरोपितों पर मुकदमा लिखा गया है।
शालिग्राम गर्ग बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई है। बता दें कि घटना में शालिग्राम का नाम सामने आने पर भले ही हमेशा की तरह फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उससे कोई संबंध न होने की बात कही हैं, परंतु धाम की व्यवस्थाओं में शालिग्राम सक्रिय रहता हैं। सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज भी वायरल हो रहा है जिसमें बागेश्वर धाम समिति के द्वारा खरीदी जा रही जमीनों का मालिकाना हक उसके ही नाम है।
अंचल में पं. धीरेंद्र शास्त्री की तरह ही दरबार लगाने वाले पंडोखर सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा है कि लोग अपने पसीने की कमाई से जमीन प्लाट खरीदते हैं, जिनको इस तरह के लोग छीनने का प्रयास करते हैं। प्रशासन ऐसे गुंडों को बचाने का प्रयास करता है।
उधर स्थानीय निवासी व वकील बृजकिशोर पांडेय ने भी इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि गढ़ा गांव के पास जमीनों को हड़पा जा रहा है। उनके पिता आशाराम पांडेय के नाम से गांव में जमीन है। जिसे यह लोग जबरन हड़पना चाहते थे। जबरन बाउंड्री बनाने लगे थे। जिसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मंगलवार को कुछ लोग कोड़ा गांव में उन्हें पूछते हुए आए थे। जिसकी सूचना उन्होंने राजनगर पुलिस को दी थी कि यह लोग कुछ घटना घटित कर सकते हैं। वह नहीं मिले तो मोतीलाल पर गोली चला दी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



