देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: ‘प्रेमी’ चेतन चौधरी का दोस्त साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार मामले में तीसरी गिरफ्तारी
पुणे के लोहागढ़ किले में इस साल जून में सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति रितेश हांगे, पीड़ित अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल के कथित प्रेमी चेतन चौधरी का दोस्त है।
चौधरी और गोयल के बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वाले हांगे तीसरे व्यक्ति हैं।
पुलिस के अनुसार, गोयल (20) और चौधरी (22) ने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में अग्रवाल को कथित तौर पर एक चट्टान से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा, ‘जांच के दौरान यह पता चला कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश में रितेश शामिल था।
उन्होंने बताया कि हांगे को हत्या की कथित साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि हांगे चौधरी और गोयल के साथ अग्रवाल की हत्या की साजिश में शामिल था।
उन्होंने कहा, ‘वह गोयल और चौधरी की पूर्व की योजना से अवगत था कि केतन के हाथ-पैर तोड़कर उसे घायल कर दिया जाएगा और बाद में उसे मार दिया जाएगा। 18 जून को लोहागढ़ किले में कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के बाद चेतन ने रितेश से संपर्क किया और उसे इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि अग्रवाल और गोयल ने फरवरी में सगाई की थी, लेकिन वह कथित तौर पर चौधरी के साथ रिश्ते में थी।
पुलिस का आरोप है कि गोयल और चौधरी ने अग्रवाल को खत्म करने की योजना बनाई क्योंकि वह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।
आगे की जांच चल रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



