बिहार-झारखंड
बिहार में इस अनोखे ‘देसी जुगाड़’ को देख हैरान हुए लोग, चोरी से बचाने के लिए छत पर चढ़ाई स्कॉर्पियो
जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए लोग अब तरह-तरह के जुगाड़ अपना रहे हैं। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव में एक युवक ने अपनी स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए।
युवक ने क्रेन की मदद से अपनी स्कार्पियो को घर की छत पर ही चढ़वा दिया। अब सड़क पर दौड़ने वाली स्कॉर्पियो छत पर खड़ी दिखाई दे रही है।
घर पर कोई नहीं था देखभाल करने वाला
जानकारी के अनुसार, मीरा टोला निवासी मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं। दो माह की छूट्टी लेकर घर आए थे। उनकी स्कॉर्पियो उनके दोस्त के पास थी। जिसे लेकर वह घूमने के बाद उन्हें दोबारा विदेश जाना था। उनकी पत्नी भी अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी।

घर पर गाड़ी की देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण मनोज ने स्कॉर्पियो को घर के दरवाजे पर खड़ा छोड़ने के बजाय छत पर रखने का फैसला किया। इसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व क्रेन मंगवाकर स्कार्पियो को घर की छत पर चढ़वा दिया गया।
क्रेन से छत पर पहुंची स्कॉर्पियो, वीडियो प्रसारित
स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से छत पर चढ़ाने का नजारा आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे जुगाड़ को देखने के लिए जुट गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा।
वीडियो में क्रेन के सहारे स्कार्पियो को हवा में उठाकर घर की छत पर पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के बीच अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि गाड़ी को चोरी से बचाने के लिए ऐसा तरीका शायद ही किसी ने पहले देखा हो। मनोज के इस जुगाड़ को देखकर लोग इसे ‘छत वाली स्कार्पियो’ भी कह रहे हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



