राज्य
भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती मंदिर के रूप में घोषित करने के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की, जिसमें कहा गया था कि धार जिले में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ को मुस्लिम अपीलकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी और अधिवक्ता निजाम पाशा ने आग्रह किया कि याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।
सीजेआई ने अपीलकर्ताओं के वकील से याचिकाओं से खामियों को दूर करने के लिए कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही एक पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 15 मई को फैसला सुनाया कि धार जिले में विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है। इसके साथ ही एएसआई के दशकों पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया गया था, जिसमें मुस्लिम समुदाय को उस स्थान पर जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।
उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि केंद्र और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) भोजशाला परिसर के प्रशासन और प्रबंधन पर फैसला कर सकते हैं।
हिंदू समुदाय भोजशाला को देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष 11 वीं शताब्दी के स्मारक को कमल मौला मस्जिद कहता है। विवादित परिसर एएसआई द्वारा संरक्षित है।
मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है।
हिंदू पक्षकारों ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट दायर करते हुए कहा है कि भोजशाला परिसर विवाद मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ किसी भी अपील पर सुनवाई के बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाए।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



