मध्य प्रदेश
MP Weather News: तीन वेदर सिस्टम सक्रिय… देवास, उज्जैन समेत छह जिलों में भारी वर्षा के आसार
प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो चुका है, हालांकि उसका असर अभी बड़े क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा। रविवार को दिन भर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोई वर्षा गतिविधि नहीं हुई। इस बीच रतलाम में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई है। श्योपुर और गुना में भी हल्की बरसात हुई। यह स्थानीय वेदर सिस्टम के प्रभाव से हुआ। विज्ञानियों का कहना है कि इस समय मानसून के अलावा तीन ऐसे वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनसे अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरी गुजरात के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर आ गया है, जो 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसकी वजह से वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है। प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और उत्तरी जिलों में बादल बने हैं। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज वर्षा की संभावना बन रही है।
दूसरा सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ होकर तेलंगाना तक फैली हुई द्रोणिका है। इसकी वजह से कई दिशाओं से आ रही हवाएं इस लाइन के नीचे मिलकर ऊपर उठ रही हैं। इस सिस्टम से मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सिवनी में अच्छी वर्षा की उम्मीद है। विज्ञानियों का कहना है कि यह द्रोणिका अगर चक्रवाती परिसंचरण के साथ कहीं मिलती है तो उन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है।
तीसरा सिस्टम पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई मौसमी ट्रफ लाइन है। इसका दक्षिणी प्रभाव मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों पर पड़ सकता है। इससे ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी।
कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ
पिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। अभी वह केवल ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में मौजूद है, जो ऊपरी स्तर की हवाओं में अस्थिरता बढ़ाकर अन्य मौसमी प्रणालियों के लिए मददगार हो सकता है। उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर दो जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश के मौसम में भी उथल-पुथल होगी। अगले दो दिनों तक भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में अच्छी वर्षा के आसार दिख रहे हैं।
30 तक आगे बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा 23-24 जून से अभी भी सूरत, आलीराजपुर, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज पर स्थिर है। अगले दो-तीन दिनों में इसके आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगर यह आगे बढ़ता है तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में समान वर्षा का सिलसिला शुरू होगा।
यहां भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार को देवास, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा, झंझावात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



